Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणामां भद्रकाली मंदिर में  हेल्प डेस्क लगाया, श्रद्धालुओं को दी मुफ्त कानूनी...

मां भद्रकाली मंदिर में  हेल्प डेस्क लगाया, श्रद्धालुओं को दी मुफ्त कानूनी जानकारी

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में नवरात्रों के अवसर पर मां भद्रकाली मंदिर में हेल्प डेस्क लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि पीएलवी जोगिन्दर कौर और पीएलवी जोगिन्दर सिंह द्वारा श्रद्धालुओं को डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता व कानून से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का विशेष वाहन जिला कुरुक्षेत्र के गांवों में 30 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है।

जिसके तहत पैनल अधिवक्ता रजत सैनी और पीएलवी जोगिन्द्र सिंह द्वारा गांव बण, बणी व बपदा में डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता एवं अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular