Monday, August 31, 2026
Homeदेशस्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को...

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे

char dham yatra: उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज चमोली में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे. गढ़वाल क्षेत्र के दौरे के दौरान वो विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. कैबिनेट मंत्री अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे.

char dham yatra:  स्वीकृत भवन और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को कलगड़ी मल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नव निर्मित भवन तथा पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे. साथ ही वह प्राथमिक विद्यालय कालौं व चमगांव के स्वीकृत भवन और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास भी करेंगे.

नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार में हिस्सा लेंगे 

गुरुवार को डॉ. रावत भुवनेश्वरी में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार में हिस्सा लेंगे और उन्हें दीक्षारंभ की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे.

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

16 और 17 मई को केंद्रीय मंत्री डॉ. रावत  चमोली जनपद के दौरे पर रहेंगे. यहां पर वह चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. बता दें कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की स्थाई और अस्थाई चिकित्सा इकाइयों का भी निरीक्षण करेंगे.

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular