Wednesday, August 12, 2026
Homeदेशरिकॉर्ड स्तर पर पारा : प्रचंड गर्मी की चपेट में पूरा हरियाणा,...

रिकॉर्ड स्तर पर पारा : प्रचंड गर्मी की चपेट में पूरा हरियाणा, तापमान 49.7 डिग्री पर पहुंचा

Haryana Weather Update : हरियाणा में पारा रिकॉर्ड स्तर पर है। प्रचंड गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश है। आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लू का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के रोहतक समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा का तापमान 49.7 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद हिसार भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, जींद रोहतक सोनीपत पानीपत चरखी दादरी झज्जर जिलों पर रेड अलर्ट जबकि पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और ‘यादा से ‘यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लू के साथ उष्ण रात्रि की चरम परिस्थितियों ने आमजन के दिन और रात के चैन छीन लिया है। सम्पूर्ण इलाके में सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से लगातार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की शुष्क गर्म हवाओं का आगाज हो रहा है साथ ही साथ आसमान से आग बरस रही है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड तोड उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले तीन दिनों तक यानी 28-31 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की मौसमी गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

महीने के अंत में 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने से 31 मई से 2 जून आंशिक बादल वाही से और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ से आमजन को आंशिक राहत मिलने की संभावना बन रही है। उसके बाद एक बार फिर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का तीसरा दौर अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करेगा।

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

वहीं शिक्षा विभाग ने मौजूदा हीट वेव/गर्म हवाओं को देखते हुए प्रदेश के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 28 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular