Sunday, September 6, 2026
HomeहरियाणाHaryana Weather Update : मौसम के मिजाज में बदलाव, प्रदेश के कई...

Haryana Weather Update : मौसम के मिजाज में बदलाव, प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Haryana Weather Update : हरियाणा और दिल्ली- एनसीआर में लगातार मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।  हरियाणा में बुधवार सुबह से रोहतक समेत कई जिलों में बादल छाए हुए है। 30 मार्च मे प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बार बार बदलाव साथ ही साथ तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस से 36.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

वहीं हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। राज्य में रात्रि तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सम्पूर्ण राज्य में रात्रि तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। दिन और रात के तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं ।आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि 27 मार्च रात्रि को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28-29-30 मार्च को सम्पूर्ण राज्य में आंशिक बादलवाही और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular