Monday, September 7, 2026
Homeदिल्लीHaryana Weather: हरियाणा में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, आने वाले...

Haryana Weather: हरियाणा में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान, जानें- लेटेस्ट वेदर अपडेट

Haryana Weather:  हरियाणा में ठंड अपने तेवरों को दिखाने लगी। अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 3 दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 नवंबर को बीच बीच में हल्के बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने तथा दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular