Monday, September 14, 2026
HomeदेशHaryana Monsoon Update: हरियाणा में 1 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा; हल्‍की-मध्‍यम...

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में 1 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा; हल्‍की-मध्‍यम बारिश के आसार, जानिए- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में मानूसन सक्रिय हो गया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया जबकि रोहतक समेत कई बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आमजन को उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार,1 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल से होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने तथा उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से हरियाणा में 1 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान 26 व 27 जून को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश परन्तु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना से राज्य में 28 जून से 1 जुलाई के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है ।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular