Sunday, August 30, 2026
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार शुरू करेगी 'मोबाइल-प्रयोगशाला', मत्स्य पालकों...

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार शुरू करेगी ‘मोबाइल-प्रयोगशाला’, मत्स्य पालकों को होगा लाभ

Haryana News: हरियाणा के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मत्स्य पालन करने वाले किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला शुरू करने का निर्णय लिया है। ये प्रयोगशाला एक वैन में होगी और किसानों के पास जाकर उनके तालाब के जल और मिटटी का परीक्षण करेगी।

‘झींगा मछली के पालन के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित’

मंत्री राणा ने आज यानी बुधवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर खारा पानी होने के कारण वहां खेती करना मुश्किल है जिससे किसानों के सामने उनकी भूमि से पैदावार लेना असंभव हो गया है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए किसानों को खारा पानी में झींगा मछली के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे जहां उनकी भूमि का सदुपयोग हो सकेगा, वहीं झींगा पालन से उनको अच्छी खासी आमदनी भी हो सकेगी।

‘किसानों को दी जा रही है आर्थिक सहायता’

उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के लिए किसानों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम के अन्तर्गत अकेले अनुसूचित जाति के परिवारों को मत्स्य पालन हेतु 254.29 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1750 झींगा/मत्स्य किसानों का समूह दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा भी किया जा चुका है।

मत्स्य मंत्री ने आगे जानकारी दी कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा “राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म” पोर्टल पर लगभग 5567 मत्स्य/झींगा पालन किसानों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य में वैन में बनाई गई “तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाओं” के माध्यम से किसानों के तालाब की मिट्टी और जल का परीक्षण उनके तालाब पर जाकर ही किया जाएगा। इन वैन को खरीदने की स्वीकृति मुख्यमंत्री से प्राप्त चुकी है, शीघ्र ही इनको खरीद कर जल और मिट्टी का परीक्षण करने का काम आरम्भ किया जायेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular