चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आज आदेश जारी किए गए।
श्री सरो हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके लंबे और व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की निगरानी, मूल्यांकन और सुधार सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही अथॉरिटी पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य करती है।


