हरियाणा: हरियाणा स्कूल गेम्स 2026-27 में के.वी.एम. स्कूल की छात्राओं ने अंडर- 17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्लॉक लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की छात्रा मदींसा ने 54–57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और 42 किलोग्राम से कम भार वर्ग में विद्यालय की छात्रा आरजू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्या डॉ मीना कौशिक, प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

