Tuesday, October 20, 2026
Homeहरियाणारोहतकपुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़: दो आरोपी काबू, एक के पैरी...

पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़: दो आरोपी काबू, एक के पैरी में लगी गोली; 40 लाख रुपए का चिट्टा बरामद

कुरुक्षेत्र पुलिस व नशा तस्करी के आरोपियों के बीच सोमवार देर शाम को मुठभेड़ हो गई जिसमें एक आरोपी को काबू किया गया। दूसरे आरोपी को मंगलवार सुबह को पैर में गोली मारकर काबू किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के  मार्गदर्शन में शाहबाद पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को गौरव वासी जन्धेडी को काबू किया गया। आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कार से करीब 40 लाख रुपए कीमत का 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी संजू वासी कैथल को आदेश हस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु ने बताया कि दिनांक 19 अक्टूबर 26 को शाम को पुलिस चौकी शहर शाहबाद चौंकी प्रभारी पीएसआई मांगे राम, सहायक उप निरीक्षक गजराज, प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही सार्जेंट की टीम एरिया में गस्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गौरव वासी जन्धेडी व संजू वासी कैथल स्मैक/ चिट्टा बेचने का काम करते हैं। आज भी दोनों अपनी कार नम्बर एचआर-33-सी-1435 में स्मैक/चिट्टा बेचने गांव जन्धेडी से अनाज मंडी शाहबाद से होते हुए शाहबाद आएंगे। यदि जन्धेडी से अनाज मंडी शाहबाद के बीच में नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू किया जा सके तो आरोपियों से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने जंधेड़ी रोड पर नहर के पास पहुंचकर नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रुकवाकर आरोपियों को काबू करना चाहा तो कंडक्टर साइड में बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की ओर से किए गए फायर में पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचा है। फायर के जवाब में पुलिस टीम ने आरोपियों को चेतावनी देते हुए आरोपियों की तरफ फायर किया। पुलिस टीम पर फायर करने का आरोपी खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने कार चालक आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कार से करीब 40 लाख रूपये कीमत का 200 ग्राम चिट्टा 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी गौरव वासी जंधेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम फायर करने के आरोपी की तलाश में थी। पुलिस टीम को आरोपी मारकंडा के पास दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर दो फायर कर दिए।

जवाबी करवाई में पुलिस टीम ने आरोपी संजू वासी कैथल की टांग में गोली मारकर काबू कर लिया। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। घायल आरोपी को तुरंत आदेश हस्पताल शाहबाद में दाखिल करवाया गया जहां पर आरोपी का आदेश हस्पताल में ईलाज चल रहा है। आरोपी गौरव वासी जंधेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत में पेश किया गया।

आरोपी गौरव के खिलाफ हिमाचल प्रदेश, जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद व बाबैन में आर्म्स एक्ट, एनडपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं।

RELATED NEWS

Most Popular