Saturday, August 22, 2026
Homeदेशहरियाणा में भूकंप के झटके : 12 दिन में तीसरी बार हिली...

हरियाणा में भूकंप के झटके : 12 दिन में तीसरी बार हिली धरती, सोनीपत रहा केंद्र, तीव्रता 3.0 रही

Earthquake in Haryana : हरियाणा में रविवार की सुबह भूकंप में झटके महसूस किए। भकंप का केंद्र सोनीपत जिला रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 रही। किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 3:57 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था। गनीमत रही कि तीव्रता ज्यादा न होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि इससे पहले भी हरियाणा में 25 और 26 दिसंबर 2024 को लगातार दो दिन भूकंप आया था। तब रोहतक, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में भी तेज झटके महसूस किए गए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular