Tuesday, July 21, 2026
Homeदिल्लीडॉ. सुशील गुप्ता बोले- छात्रों पर मोदी सरकार का हमला शर्मनाक, शिक्षा...

डॉ. सुशील गुप्ता बोले- छात्रों पर मोदी सरकार का हमला शर्मनाक, शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें

नई दिल्ली/चण्डीगढ़: नीट (NEET) परीक्षा धांधली और देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर पिछले 30 से ज्यादा दिनों से जारी छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई पुलिसिया कार्रवाई की आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

संसद मार्च में पहुंचे लाखों युवाओं की आवाज को दबाने और जंतर-मंतर पर रात भर डटे हजारों छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, एक्सपायर्ड आंसू-गैस के गोलों के इस्तेमाल और बैरिकेड्स पर करंट दौड़ाने को डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा, *मोदी जी जिस तरह से देश के भविष्य हमारे बच्चों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण हमला करवा रहे हैं, वैसा तो कभी अंग्रेजों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों पर नहीं किया होगा। जालियांवाला बाग में जो काम जनरल डायर ने किया था, आज की सरकार ने उस क्रूरता को भी पीछे छोड़ दिया है। यह देश किसी तानाशाह की जागीर नहीं है। देश के युवा इस अहंकार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के नतीजों में भी भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बीते 12 सालों में 150 से अधिक पेपर लीक होने के कारण करोड़ों युवाओं की मेहनत पर पानी फिरा है। एक परीक्षा तक सही से न करा पाने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से सार्वजनिक रूप से निम्नलिखित जानकारी तुरंत साझा करने की मांग की:

  • कल के प्रदर्शन के संबंध में दर्ज की गई सभी FIR की पूरी लिस्ट सार्वजनिक की जाए।
  • बिना किसी FIR के हिरासत में लिए गए छात्रों की सूची और उन्हें किस जेल या हिरासत केंद्र में रखा गया है, इसकी जानकारी दी जाए।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन और कानूनी सहायता की घोषणा

आंदोलनकारी छात्रों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ युवाओं के साथ खड़ी है। किसी भी छात्र या अभिभावक को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
पीड़ित छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी करते हुए उन्होंने कहा:
सहायता एवं लीगल/मेडिकल हेल्पलाइन: 85-888-33548 (किसी भी प्रकार की कानूनी (Legal) या मेडिकल सहायता की आवश्यकता होने पर इस नंबर पर मैसेज करें। देश की सर्वश्रेष्ठ लीगल टीम छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

जनता और युवाओं से आह्वान

डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और देश के भविष्य के लिए लड़ रहे तमाम युवाओं का समर्थन करते हुए आम जनता से सड़कों पर उतरने की अपील की। उन्होंने कहा, “अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा। देश के बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए हम सबको एक होकर जंतर-मंतर पहुंचना होगा और मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ आवाज़ उठानी होगी।

RELATED NEWS

Most Popular