Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीDelhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने जारी की 15 गारंटी, देखें इसमें क्या...

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने जारी की 15 गारंटी, देखें इसमें क्या कुछ है खास?

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान 15 गारंटियों का ऐलान किया और बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा।

बीजेपी ने कॉपी किया “गारंटी” शब्द

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने “गारंटी” शब्द को कॉपी किया है। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि AAP वादों को निभाने में विश्वास रखती है, जबकि बीजेपी के वादे महज जुमले साबित होते हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP इसे घोषणापत्र नहीं बल्कि ‘केजरीवाल की गारंटी’ कहती है। ‘गारंटी’ शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस दौरान मंच पर CM आतिशी के साथ सांसद संजय सिंह और दिल्ली कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय भी मौजूद थे।

ये हैं केजरीवाल की 15 गारंटियां

1. रोजगार की गारंटी( सबको रोजगार)।

2. महिला सम्मान योजना(2100 रूपए)।

3. संजीवनी योजना( बुजुर्गो का फ्री इलाज)।

4. पानी के गलत बिल माफ होंगे।

5. 24 घंटे साफ पानी।

6.यमुना साफ करेंगे।

7. दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड की बनाएंगे।

ये हम पिछली बार नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार ये तीनों काम करेंगे- केजरीवाल

8. डॉक्टर आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना शुरू होगी।

9. छात्रों को फ्री बस का सफर, दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी किराया।

10. पुजारी और ग्रंथियों को सम्मान योजना(18हजार महीना)।

11. किरायेदारों को भी बिजली फ्री और पानी फ्री।

12. जहां जहां सीवर ब्लॉक है वो ठीक होंगे और पुरानी सीवर की लाइन चेंज होगी।

13. गरीबों के लिए राशन कार्ड खोले जाएंगे जिससे उनको लाभ होगा।

14. टैक्सी, ऑटो e-रिक्शा वाले की बेटी की शादी में 1 लाख, बच्चों को फ्री कोचिंग, 10 लाख का इंश्योरेंस कराया जाएगा।

15. सभी RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसा दिया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular