Tuesday, August 4, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसानों को बड़ी राहत, मौसम को देखते हुए सरकार ने की बड़ी...

किसानों को बड़ी राहत, मौसम को देखते हुए सरकार ने की बड़ी घोषणा, छोटे किसानों को हो सकता है फायदा

मध्य प्रदेश: देश-प्रदेश में बदलते मौसम को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को राहत देने का फैसला किया है। सीएम मोहन ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार किसानों को राहत राशि दी जाएगी। किसानों से धान खरीदी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी मौसम बदला है। किसानों के किसी भी संकट में सरकार संवेदनशील होकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि किसानों को धान उपार्जन के लिए अतिरिक्त समय देंगे और ऐसे छोटे किसान जिनकी फसलों का उपार्जन नहीं हो पाता और वो अपने स्तर से फसल बेच देते हैं, उन्हें प्रति हैक्टेयर राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को लाभ पहुंचाने और बोनस के संबंध में आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र निर्णल लिया जाएगा।

फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओला, पाला आदि के कारण फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत अधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने और किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

सीएम ने की सावधानियां बरतने की अपील

मुख्यमंत्री यादव ने किसानों से आह्वान किया कि खराब मौसम में फसलों के साथ खुद की सुरक्षा के लिए समस्त ऐहतियात बरतें। सीएम ने कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुले नहीं रहने चाहिए। ट्यूबवेल खुले रखना प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों को भी असमय वर्षा, शीत आदि से बचाव के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular