Monday, August 31, 2026
HomeहरियाणारोहतकCBSE 10th Result 2026 : द मॉडर्न पब्लिक स्कूल का 10वीं का...

CBSE 10th Result 2026 : द मॉडर्न पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

CBSE 10th Result 2026 :  द मॉडर्न पब्लिक स्कूल रोहतक का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शानदार परिणाम के चलते स्कूल में जश्न का माहौल रहा। गुरुवार को विद्यार्थी मिठाई और केक लेकर स्कूल पहुंचे और शिक्षकों को खिलाकर अच्छे अंक पाने की खुशी साझा की।

विद्यालय निदेशक मानिक सिक्का जी ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

छात्रा राधिका ने 97 % अंक प्राप्त कर स्कूल प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने 94.8%, तनिशा 92.8 %, लक्ष्य ने 90.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य राज यादव ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्रों व शिक्षकों की सराहना की।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular