Sunday, August 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी

लखनऊ :  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है।

एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह प्रारंभिक प्रतिवेदन है।

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर योगी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular