Friday, August 28, 2026
Homeदेशबिहार के लड़के को मिला अभी तक का सबसे महंगा पैकेज, अभी...

बिहार के लड़के को मिला अभी तक का सबसे महंगा पैकेज, अभी तक किसी को नहीं मिली इतनी तन्खवाह

बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां से हर साल युवा प्रशासनिक सेवा में अपना परचम लहराते हैं साथ ही निजी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों में यहां के युवा अच्छे पदों पर हैं। इस क्रम में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में पढ़ने वाले चहेल सिंह नाम के एक युवक का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। जिसमें कंपनी ने उसे 4 करोड़ 3 लाख का रिकॉर्ड पैकेज दिया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भारत में किसी दूसरे व्यक्ति को अभी तक इतने बड़े पैकेज पर नौकरी नहीं मिली है। आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे चहेल सिंह का सेलेक्शन न्यूयॉर्क की एक कंप्यूटर साइंस कंपनी की हांगकांग शाखा के लिए हुआ है। चहेल सिंह आईआईटी मद्रास में बीटेक कंप्यूटर साइंस के आखिरी वर्ष के छात्र हैं।

चहेल सिंह बिहार के बेगूसराय के फज़िलपुर गांव के रहने वाले हैं। चहेल के परिवार में शुरू से पढ़ाई-लिखाई का माहौल रहा है। उनके दादाजी उमेश कुमार सिंह आईपीएस अधिकारी रहे हैं और आईजी के पद से रिटायर्ड हुए। कहा जा रहा है कि अब तक के प्‍लेसमेंट में चहेल सिंह को मिल यह पैकेज सबसे रिकॉर्ड ऑफर है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular