Wednesday, September 2, 2026
HomeहरियाणाAccident in jind : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार...

Accident in jind : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवती को मौत, मां गंभीर

Accident in jind : जींद जिले के  गांव कंडेला के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गभीर रूप से घायल हो गई। मृतका सिंचाई विभाग में अप्रेंटिस कर रही थी। सदर थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कंडेला निवासी जया (23), उसकी मां कविता मंगलवार को सुबह स्कूटी पर सवार होकर शहर की तरफ आ रही थी। गांव से कुछ दूरी पर शहर की तरफ से आ रही तेजफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनो मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जया को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि जया आईटीआई करने के बाद सिंचाई विभाग में अप्रेंटिस कर रही थी। सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular