Wednesday, September 2, 2026
Homeहरियाणाअभय चौटाला बोले- 3 दिन का यह मानसून सत्र ‘‘जेब फाड़ो और...

अभय चौटाला बोले- 3 दिन का यह मानसून सत्र ‘‘जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र’’ था

चंडीगढ़ :  इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि अभी हरियाणा विधानसभा का तीन दिन का सत्र हुआ। उम्मीद तो यह थी कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष सवाल पूछेगा। लेकिन यह सत्र जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र था। विपक्ष कहता रहा हमारी जेबें फाड़ दी और सरकार ये सफाई देती रही कि आपने लोगों के कोहनी मार दी। इस तीन दिन के सत्र में ऐसा पहली बार हुआ कि न जीरो ओवर था न प्रश्नकाल था। विधायकों को बोलने के लिए सिर्फ 2-2 मिनट की समय दिया गया।

आज प्रदेश में पिछले 29 दिनों से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी बात दबा दी गई। सफाईकर्मी दूसरे कर्मचारियों की तरह सुविधाएं चाहते हैं। बजाय उनकी बात सुनने के उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हिसार में पुलिसकर्मी ने एक महिला सफाईकर्मी को लात मारी। अगर विपक्ष मजबूत होता तो ऐसी घटनाएं नहीं होती।
हमने 12 से ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए थे। यह सभी जरूरी थे। लेकिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सिर्फ एक ही स्वीकार किया। हमने पूछा था कि बीजेपी सरकार के दौरान बिगड़ती कानून पर जवाब दे लेकिन बजाय उसका जवाब देने के मुख्यमंत्री यही बताते रहे कि 2000-2005 में क्या हुआ, कांग्रेस राज में क्या हुआ। उन्होंने अपनी सरकार के बारे में एक शब्द नहीं कहा। दूसरा भी पूछा था कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी और जर्जर बिल्डिंग के कारण 1 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। हमने नशे को लेकर भी सवाल पूछा था। लेकिन इस पर भी हमें जवाब नहीं मिला। जबकि नशे की वजह से प्रदेश में हालात खराब हैं।?

कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। इन्होने कोई मुद्दा नहीं उठाया। सिर्फ आपस में बहस करते रहे। एक विधायक को हर रोज समय मिलना चाहिए ताकी वो अलग अलग मुद्दे उठा सकें। इन्होने पक्की नौकरी नहीं दी। जो लगाए वो बाहर के लगाए। 10 पंजाबी के टीचर लगाए जिसमें 9 बाहर के है।

इस दौरान राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान और संदीप गोयत मौजूद रहे।

अभय चौटाला ने कहा कि वे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को चिठ्ठी लिखेंगे कि अगर कोई चर्चा ही नहीं होनी थी तो सत्र क्यों बुलाया गया था। विपक्ष के लोग आपसी विवादों में उलझे रहे। मैं अपने दोनों विधायकों के साथ स्पीकर से भी मुलाकात करूंगा। सरकार एचकेआरएन पर लोगों को गुमराह कर रही है। मैंने आरटीआई लगाई थी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने एक लाख लोग लगाए हैं। जबकी आरटीआई के अनुसार इन्होने सिर्फ 17 हजार लोग लगाए हैं। या तो सरकार झूठ बोल रही है या एचकेआरएन झूठ बोल रहा है।

अभय चौटाला ने बताया कि 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के मौके पर एक रैली आयोजित करेंगे। जो मेवात में होगी। क्योंकि 25 सितंबर को जुमे की नमाज है। जहां ये रैली होगी वो अब तक का सबसे बड़ा मैदान है। यह मैदान 75 एकड़ में फैला है। इसमें 200*900 फुट का बड़ा टेंट लगाया जाएगा। बीजेपी सरकार दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रही है। अगर ये मैला उठाना बंद कर दें तो लोगों को घर से बाहर निकलना बंद हो जाएगा। सफाई कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि उनके मसलों पर चर्चा होगी। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने पूरे मसले को ही दबा दिया। कांग्रेस पहले चुनाव में बीजेपी की मदद करती थी अब विधानसभा में भी मदद करने लगी है। कांग्रेस के लोग सफाईकर्मियों की बात क्यों नहीं करते?। कांग्रेसी उनके प्रदर्शन में क्यों नहीं गए?। सफाईकर्मियों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं और हम इनके साथ हैं।

विधानसभा में एक किताब है जिसमें सारे नियम हैं। हम कोई भी सख्त चीज विधानसभा परिसर में नहीं लेकर जा सकते। भूपेंद्र हुड्डा कह रहे थे। कि मेरी जेब फाड दी। मंत्री कह रहे थे कि आपने कोहनी मारी। आप ऐसा काम क्यों करते हो कि लोग आपकी जेब फाड़ दे। आप कागज पर लिखकर ले जा सकते हो। सदन में दिखा सकते हो। लेकिन कोई सख्त चीज नहीं ले जा सकते।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular