Tuesday, August 25, 2026
Homeदिल्लीसड़क पर गाय को व्यक्ति ने फेंटी रोटी; CM रेखा गुप्ता ने...

सड़क पर गाय को व्यक्ति ने फेंटी रोटी; CM रेखा गुप्ता ने हाथ जोड़कर किया निवेदन- ऐसा न करें

Delhi News : दिल्ली में एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच कार रोककर गाय को रोटी फेंक रहा था। इसे देखकर सीएम रेखा गुप्ता ने अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद उन्होंने उस सख्स से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि इस तरह बीच सड़क पर गायों को रोटी खिलाने से बचना चाहिए।

वहीं इसके बाद  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर X पोस्ट शेयर किया कि, उन्होंने लिखा- आज राजधानी में भ्रमण के दौरान, मैंने देखा कि एक व्यक्ति ने अपनी कार से रोटी सड़क पर फेंकी- संभवतः गाय को खिलाने के उद्देश्य से। मैंने गाड़ी रुकवाई और उस व्यक्ति से आग्रह किया कि कृपया ऐसा दोबारा न करें। रोटी हमारे लिए केवल भोजन नहीं है, वह हमारी संस्कृति, श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। सड़क पर रोटी फेंकने से गाय माता और अन्य पशु वहां खाने के लिए आते हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। अन्न का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर आप पशुओं को भोजन कराना चाहते हैं, तो कृपया यह काम किसी गोशाला या निर्धारित स्थान पर करें। यह हमारी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संस्कारों की पहचान है।

लोगों से अपील- सड़क पर रोटी या कोई भी भोजन न फेंकें

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की है। सड़क पर रोटी या कोई भी भोजन न फेंकें। पशुओं को प्यार से, पर जिम्मेदारी के साथ भोजन कराएं। अपनी संस्कृति का सम्मान करें और अपनी सड़कों को सुरक्षित बनाए रखें।

बता दें कि इससे पहले भी CM रेखा गुप्ता आउटर रिंग रोड पर से होकर गुजर रही थी तो भलस्वा के पास उनके काफिले में गाय आ गई थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular