Tuesday, May 7, 2024
Homeदेशदिल्ली, पटना से लेकर जानें आपके शहर में होलिका दहन की मुहूर्त

दिल्ली, पटना से लेकर जानें आपके शहर में होलिका दहन की मुहूर्त

- Advertisment -
- Advertisment -

Holika Dahan 2024: 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. इससे ठीक एक दिन पहले यानि की आज होलिका दहन है. इस साल होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि, रवि और बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है. इस संयोग में होलिका की पूजा करने से परिवार में खुशियां और हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी.

होलिका दहन करने के लिए किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़ कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, उपले लगाकर तय मुहूर्त में दहन किया जाता है. पंचाग के हिसाब से आइए जानते हैं आपके शहर में होलिका दहन की शुभ मुहूर्त क्या है-

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 को सुबह 08.13 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 25 मार्च 2024 को सुबह 11.44 पर होगा.

आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 

  • उज्जैन – रात 11.13 – देर रात 12.27
  • नई दिल्ली – रात 11.13 – देर रात 12.27
  • मुंबई – रात 11.13 – देर रात 12.44
  • जयपुर – रात 11.13 – देर रात 12.33
  • वाराणसी – रात 11.13 – देर रात 12.04
  • चंडीगढ़ –  रात 11.13 – देर रात 12.29
  • अहमदाबाद – रात 11.13 – देर रात 12.45
  • बेंगलुरू – रात 11.13 – देर रात 12.25
  • पटना – रात 11.13 – देर रात 12.55
  • इंदौर – रात 11.13 – देर रात 12.32
  • कोलकाता – रात 11.13 – देर रात 12.42
  • भोपाल – रात 11.13 – देर रात 12.26
  • रांची – रात 11.13 – देर रात 12.55
  • हैदराबाद-  रात 11.13 – देर रात 12.22
  • रायपुर – रात 11.13 – देर रात 12.09
  • लखनऊ – रात 11.13 – देर रात 12.12

जाने होलिका दहन की पूजा विधि 

होलिका दहन की पूजा करने में सबसे पहले भगवान गणपति का स्मरण करें. होलिका पर गंगाजल छिड़कें. षोडोपोचार विधि से होलिका की पूजा करें. नारियल, उपले की माला, फूल, गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें. ऊं होलिकाय नम: मंत्र का जाप करें. प्रह्लाद, नृरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप करें. फिर होलिका में जल चढ़ाते हुए 7 बार परिक्रमा करें.

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular