Thursday, April 25, 2024
Homeदेशजंतर-मंतर पर पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे किसानों ने मचाया हंगामा

जंतर-मंतर पर पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे किसानों ने मचाया हंगामा

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन (Wrestlers Protest) का आज 16वां दिन है। पहलवानों का समर्थन करने के लिए सोमवार को पंजाब से किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर पहुंचा। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी जिसे किसानों ने तोड़ दिया। बौरिकेडिंग को तोड़ने के बाद किसान पहलवानों के पास पहुंचे।

किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए (Wrestlers Protest)

किसान यूनियन दल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उग्र किसान ये भी कहते हुए दिखे कि  पीएम मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी। किसानों ने जमकर उत्पाद मचाया। बीते दिनों  पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की मांग की थी, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर कूच करने का आह्वान किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए आज किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे।

https://twitter.com/ANI/status/1655452071653707777?s=20

पहलवानों की मांग दिल्ली पुलिस बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करें

16 दिनों से लगातार पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। विरोध कर रहे किसानों की मांग है कि दिल्ली पुलिस बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करें। विपक्षी दलों के  नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular