Monday, March 20, 2023
Homeदेशदुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर की हुई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड...

दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर की हुई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड से रचाई शादी

worlds shortest bodybuilder: किसी भी इंसान की उसकी खूबसूरती और कद काठी से जज करना गलत है। इंसान का कद उसके हौसलों से ही मापा जाता है। कुछ ऐसे ही हैं प्रतीक मोहिते जो दुनिया भर में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं। प्रतीक मोहिते दुनिया के सबसे छोटे कद के बॉडी बिल्डर (worlds shortest bodybuilder) हैं। प्रतीक मोहिते की हाइट 3 फीट है। हाल ही में उन्होंने 4 फीट की दुल्हनियां के साथ शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नाचते हुए अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे प्रतीक मोहिते (worlds shortest bodybuilder) 

प्रतीक मोहिते ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रतीक डीजे के ऊपर खड़े होकर नाचते हुए अपने दुल्हनियां को लेने जा रहे हैं। प्रतीक का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CpwTeZQItfu/?utm_source=ig_web_copy_link

4 साल पहले हुई थी जया और प्रतीक की मुलाकात 

प्रतीक मोहिते रायगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं उनकी वाइफ जया पुणे की रहने वाली हैं। प्रतीक की हाइट 3 फीट 34 इंच है और उनकी वाइफ जया की हाइट 4 फीट 2 इंच है। प्रतीक ने बताया कि 4 साल पहले उनके पिताजी ने जया से मिलाया था और उसी दौरान जया उनको पसंद आ गई थी। प्रतीक ने 2016 से बॉडी बिल्डिंग करना शुरू किया और 28 साल की उम्र में प्रतीक ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर के रूप में दर्ज कराया।

हनीमून पर कहां जायेंगे प्रतीक 

प्रतीक ने कहा कि अभी तो उनकी शादी हुई है। सबसे पहले वो अपनी पत्नी के साथ माथा टेकने के लिए कुल देवता के पास जायेंगे। उसके बाद पास ही में टूरिस्ट प्लेस है वहां जायेंगे। उन्होंने कहा कि शादी मैंने अपनी कमाई से की है ये मेरा सपना था। शादी में काफी खर्चा हो गया है इसलिए कुछ दिनों तक सेविंग करने के बाद ही अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जायेंगे।

WHO ने नमक को बताया सफेद जहर, हर दिन कितना नमक खाना है सेफ

 

RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular