Friday, March 29, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाAgniveer: हरियाणा में 7 से 10 नवंबर तक होगी महिला अग्निवीर भर्ती...

Agniveer: हरियाणा में 7 से 10 नवंबर तक होगी महिला अग्निवीर भर्ती रैली, लाना होगा नो प्रेगनेंसी प्रमाण पत्र

Haryana Female Agniveer Bharti 2022: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में पुरुषों की भर्ती के बाद अब महिलाओं की भर्तियां भी की जा रही है। अग्निपथ भर्ती के तहत 7 से 10 नवंबर के बीच हरियाणा के अंबाला में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आगे खबर में पढ़िए अंबाला महिला आर्मी भर्ती 2022 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

आगामी भर्ती को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। आर्मी के भर्ती निदेशक बीएस बिष्ट ने बताया कि अग्निवीर महिला ( सैन्य पुलिस ) भर्ती रैली अंबाला कैंट के खडग़ा स्टेडियम में 7 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। अग्निवीर महिला (सैन्य पुलिस) भर्ती रैली में हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ की अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी। सभी महिला उम्मीदवारों को एक सरकारी चिकित्सक (न्यूनतम एमबीबीएस योग्यता धारक) से एक नो प्रेगनेंसी चिकित्सा प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। किसी भी महिला उम्मीदवार को नो प्रेगनेंसी प्रमाणपत्र के बिना भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भर्ती के लिए मापदंड
आर्मी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि महिला अभ्यर्थी की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण में 16 सौ मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद की बाधा पार करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में चयनित होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र, आवेदन और दस्तावेज साथ लाने होंगे। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की व्यवस्था
भर्ती निर्देशक बीएस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती को देखते हुए महिला अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों इन दिनों में रहने और खाने की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने धर्मशाला में व्यवस्था की है। अभ्यर्थी रैन बसेरा नजदीक छावनी, वाल्मीकि धर्मशाला नजदीक गुरुद्वारा साहिब व खेड़ा टुंडला, पंजाबी कम्युनिटी सेंटर धर्मशाला बोह, गुरु गोबिंद सिंह कम्युनिटी सेंटर बोह-बब्याल, महाराणा प्रताप धर्मशाला बब्याल, हरिजन धर्मशाला कलरेहड़ी, कश्यप धर्मशाला बोह, वाल्मीकी चौपाल कलरेहड़ी, कम्युनिटी सेंटर बोह, अंबेडकर भवन (धर्मशाला) बब्याल, धर्मशाला टुंडला मंडी, रामदासिया धर्मशाला कलरेहड़ी, धर्मशाला बोह व आंबेडकर धर्मशाला बब्याल में जाकर रह सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular