Wednesday, October 23, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में फार्मेसी कंपनी में जॉब के लिए आई महिला लापता, पति...

रोहतक में फार्मेसी कंपनी में जॉब के लिए आई महिला लापता, पति ने दर्ज की शिकायत

8 सितंबर को सुबह वह काम के लिए कंपनी में गई थी। हर रोज शाम को साढ़े 5 बजे तक वापस घर आ जाती थी। लेकिन 8 सितंबर को वापस नहीं आई।

रोहतक। रोहतक की एक फार्मेसी कंपनी में झज्जर से जॉब के लिए आई महिला गायब हो गई। वह सुबह काम पर आई थी, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिवार वालों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। वहीं महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

झज्जर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रोहतक की एक फार्मेसी कंपनी में काम करती है। 8 सितंबर को सुबह वह काम के लिए कंपनी में गई थी। हर रोज शाम को साढ़े 5 बजे तक वापस घर आ जाती थी। लेकिन 8 सितंबर को वापस नहीं आई। जिसके बाद कंपनी में जाकर देखा तो पता चला कि उसकी पत्नी दोपहर 2 बजे ही कंपनी से चली गई।

जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया। रिश्तेदारी में भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और अपनी पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular