Thursday, March 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महिला की कस्सी मारकर हत्या, भांजे ने ली मामी की...

रोहतक में महिला की कस्सी मारकर हत्या, भांजे ने ली मामी की जान

पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि महम के गांव किशनगढ़ में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के आंगन में 38 वर्षीय महिला प्रमिला देवी का शव मुंह के बल पड़ा हुआ था। कनपटी से खून बह रहा था। प्रमिला की हत्या एक सप्ताह पहले उसके पास रोहतक के लाढ़ौत गांव से रहने आये भांजे ने की है।

रोहतक। रोहतक में हत्याओं का सिलसिला रुक ही नहीं रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे महम के गांव किशनगढ़ में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि खुद के भांजे ने कस्सी मार कर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा एक सप्ताह पहले ही मामा के घर आया था। हत्या के बाद आरोपी भांजा प्रवीन मौके से फरार हो गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल कर रही है। मामले की सूचना एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को दी गई। डॉ दहिया ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हत्या के बाद आरोपित ईख के खेत में जाकर छिप गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय प्रमिला पत्नी जितेंद्र के रूप में हुई है। जितेंद्र महम के गोयत पान्ना का रहने वाला है और फिलहाल शहर के जलघर से बाइपास की ओर जाने वाले मार्ग पर खेतों में मकान बनाकर रह रहा है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ व इमलीगढ़ के पास खेतों में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर एएसपी हेमेंद्र सिंह मीणा व थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला कि जितेंद्र का भांजा लाढौत गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीन आपराधिक प्रवृति का है और नशे का भी आदी है।

बताते हैं कि किसी मुकदमे में वह पांच महीने भिवानी जेल में बंद रहा था और एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। तब से वह अपने मामा जितेंद्र के पास रह रहा था। सुबह जब जितेंद्र की पत्नी प्रमिला घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। तब प्रवीन ने कस्सी से प्रमिला की गर्दन पर वार किया। वह लहुलुहान होकर मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई।

घर में जितेंद्र के बच्चे भी थे। बच्चों ने जब यह मंजर देखा, तो उन्होंने आवाजें लगानी शुरू कर दी। आरोपित बच्चों की ओर भी कस्सी लेकर मारने के लिए दौड़ा, लेकिन बच्चे जान बचाकर भाग गए। हत्या के बाद आरोपित ईख के खेत में जाकर छिप गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस- पास के खेतों में काम कर रहे लोग वारदात स्थल पर पहुंचे, तो वे खून से लथपथ मृत पड़ी महिला को देखकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने ईख में तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही देर में आरोपित को वहां से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय मृतका का पति जितेंद्र किसी काम से गोहाना गया हुआ था। मृतका प्रमिला का एक दस साल का लड़का है और 12 साल की लड़की है। हत्या के पीछे वजह क्या रही, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से पूछताछ करेगी, उसके बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा।

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि करीब 11 बजे सूचना मिली कि किशनगढ़ गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। घर के आंगन में 38 वर्षीय महिला प्रमिला देवी का शव मुंह के बल पड़ा हुआ था और कनपटी से खून बह रहा था। मुख्य सड़क पर घर होने के कारण मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी प्रवीन रोहतक के ही लाढ़ोत गांव का रहने वाला है और एक सप्ताह पहले ही वह मामा के घर रहने के लिए आया था। बताया गया है कि उसने अचानक मामी की हत्या की है, इसके लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular