होटल में हमेशा सफेद प्लेट्स में ही क्यों सर्व किया जाता है खाना?

होटलों में हमेशा भोजन सफेद प्लेट में ही सर्व किया जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

होटल और रेस्त्रां में हर डिश हमेशा सफेद रंग की ही प्लेट में रखकर परोसी जाती है। इसके पीछे की वजह बेहद खास और अलग है। होटल से जुड़े इन सीक्रेट्स को जानने के बाद आप भी हैरान होने वाले हैं।

होटल में सफेद प्लेट में भोजन सर्व करने का सबसे पहला कारण यह है कि उसमें परोसी गई हर डिश का कलर खिलकर नजर आता है। सफेद रंग एक स्टेबल बैकग्राउंड के रूप में काम करता है, जिसकी वजह से सफेद प्लेट पर रखी डिश वाइब्रेंट लगती है और व्यक्ति उस डिश को खाने के लिए आकर्षित होता है।

सफेद प्लेट पर कोई पैटर्न या डिजाइन ना बने होने की वजह से व्यक्ति का ध्यान भटकता नहीं है। जिसकी वजह से वो पोर्शन कंट्रोल करके अपनी भूख के अनुसार ही भोजन की मात्रा प्लेट में डालता है।

सफेद प्लेट पर रखी डिश ना सिर्फ देखने में टेस्टी लगती है बल्कि आपकी भूख को भी बढ़ाने का काम करती है।

अकसर होटल और रेस्त्रां में काम करने वाले शेफ भी अपनी रेसिपी को सफेद प्लेट पर ही सर्व करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद रंग पर रखी हर डिश का रंग सफेद प्लेट पर देखने में बेहद आकर्षक लगता है। जिससे ग्राहक की भूख और उस डिश को खाने के लिए उसकी क्रेविंग बढ़ जाती है।

होटलों में अकसर सफेद बर्तनों में खाना इसलिए भी परोसा जाता है क्योंकि सफेद रंग एक साफ और हाइजीन लुक प्रदान करता है। जो कि भोजन परोसने वाले बर्तनों के लिए सबसे जरूरी चीज है।