आइसक्रीम खाने के बाद क्यों लगती है प्यास, जानिए क्या है कारण 

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद होता। बूढ़े से लेकर बच्चे तक आइसक्रीम के शौकीन होते है। बहुत से लोग उदास होने पर या चिंता के दौरान आइसक्रीम खाते हैं। इससे कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है। 

लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि आइसक्रीम खाने के बाद तेज प्यास क्यों लगती है। दरअसल गर्मी के दिनों में ठंडक का अहसास पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं। लोगों को लगता है कि आइसक्रीम खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाएगी। 

 एक्सपर्ट्स के मुताबिक आइसक्रीम खाने में भले ही ठंडी होती है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। आइसक्रीम में फैट कंटेंट ज्यादा होने से जब शरीर के अंदर ये जाता है, तो इसे तोड़ने में शरीर को बहुत मेहनत लगती है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है, इसी वजह से आइसक्रीम खाने के बाद बहुत तेज प्यास लगती है।

आइसक्रीम में शुगर और सोडियम होता है। जब आप आइसक्रीम खाते हैं तो सोडियम और शुगर आपके खून में मिल जाता है। जब खून में शुगर मिल जाती है तो यह पूरे शरीर में फैलने लगती है। फिर यह शरीर की कोशिकाओं से पानी चूसना शुरू कर देता है।

जब हमारा दिमाग इसे समझ लेता है और संकेत भेजना शुरू कर देता है जिसे हाइपोथैलेमस कहा जाता है। यह संदेश हमें महसूस कराता है कि हमें प्यास लग रही है और हमें पानी पीने की जरूरत है।

आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसी वजह से कुछ लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से गले में खराश और दांतों में संवेदनशीलता हो सकती है।

इसलिए हमें आइसक्रीम खाने के कम से कम 15 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो आपको आइसक्रीम खाने से आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए। अगर आप आइसक्रीम खाते हैं तो भी इससे आपकी कोशिकाओं में पानी की मात्रा की कमी नहीं होगी।