भारत के किस प्रदेश की तीन-तीन राजधानियां है

वर्तमान में हमारे देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. 

हर प्रदेश की अपनी अलग-अलग राजधानी है. 

देश के कुछ राज्यों की दो-दो राजधानियां हैं. जबकि एक ऐसा राज्य भी है जिसकी तीन राजधानियां हैं.

आंध्रप्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसकी तीन राजधानियां हैं. 

विशाखापट्टनम, अमरावती और कुर्नूल आंध्रप्रदेश की राजधानियां हैं. 

विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की पहली राजधानी है. जो राज्य की कार्यपालिका है. यहां से राज्य सरकार काम करती है. 

दूसरी राजधानी अमरावती है. जहां पर राज्य की विधानसभा है. सभी विधायक किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यहां आते हैं. 

तीसरी राजधानी कुर्नूल है. यहां पर राज्य का हाईकोर्ट है. इसे न्यायिक राजधानी के रुप में माना जाता है.