वेट लूज के लिए वॉक करने का क्या है तरीका,  जान लें कितनी होनी चाहिए स्पीड

सेहतमंद रहने के लिए वॉक एक शानदार एरोबिक्स एक्सरसाइज है। जो लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं उन्हें कई फायदे मिलते हैं। वॉक करने से हार्ट और सर्कुलेटरी सिस्टम बेहतर बनता है। रोजाना कुछ मिनटों की वॉक से शरीर में ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। 

मेंटल हेल्थ के लिए भी वॉक असरदार व्यायाम है। तनाव, टेंशन और एंग्जाइटी को दूर करने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। एक रिसर्च की मानें तो रोजाना वॉक करने वालों की उम्र वॉक नहीं करने वालों से 15-20 साल ज्यादा हो जाती है। 

हालांकि वॉक के सभी फायदे मिलें ये कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। जैसे आप किस स्पीड में वॉक करते हैं। आइये जानते हैं वॉक करने का सही तरीका क्या है जिससे जल्दी वजन कम हो सके?

नॉर्मली लोग 4 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से वॉक करते हैं जिसमें आपकी स्पीड थोड़ी कम होती है। अगर आप 4.5 से 6 किमी प्रति घंटा के हिसाब से वॉक करते हैं तो इससे तेजी से वजन कम होता है और शरीर को वॉक के ज्यादा से ज्यादा फायदे मिलते हैं। 

मोटापा कम करने के लिए आप वॉक करते वक्त पीठ पर कुछ वजन जैसे किताबों का बैग या कोई दूसरा वेट रखकर चलते हैं तो इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। वॉक के बाद जब शरीर कैलोरी बर्न करता है तो इसे बर्न इफेक्ट कहते हैं। 

जब आप कोई भी फास्ट एक्टिविटी करते हैं जैसे जॉगिंग या खेल उसके बाद कई घंटों तक शरीर कैलोरी बर्न करता है। शरीर आराम में आने के बाद भी कैलोरी कंज्यूम करने की अनुमति नहीं देता है।

ब्रिस्क वॉक से आप मोटापे से निजात पा सकते हैं , ये नॉर्मल वॉक से थोड़ा अलग होती है। जब आप न तो बहुत धीरे और न बहुत तेज चलते है, तो उसे ब्रिस्क वॉक कहा जाता है। ब्रिस्क वॉक से न सिर्फ तेजी से मोटापा कम होता है बल्कि कई फायदे भी मिलते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है और याद्दाश्त भी तेज होती है। 

अगर आपका वजन 65 से 68 के बीच है और आप मीडियम स्पीड से वॉक करते हैं तो आप करीब 100 से 150 कैलोरी बर्न करते हैं। हालांकि कैलोरी बर्न करना आपकी उम्र, लंबाई, वजन और स्पीड पर निर्भर करता है।

एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से 3 किमी वॉक करते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा आधा हो जाता है। रोज 1 घंटे की तेज वॉक करने से लाइफ में 2 घंटे बढ़ जाते हैं।