ये है पाक‍िस्‍तान का बुर्ज खलीफा, ऊंचाई जानकर रह जाएंगे दंग

पाकिस्‍तान की सबसे ऊंची इमारत का नाम बहरिया आइकन टावर है, जो कराची में बना हुआ है।

इसे ही पाक‍िस्‍तान का बुर्ज खलीफा भी कहते हैं।

बहरिया आइकन टावर की ऊंचाई 300 मीटर यानी लगभग 980 फीट है, इसमें कुल 62 मंजिलें बनी हुई हैं।

अभी तक यह दक्ष‍िण एश‍िया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत भी है।

 बहरिया आइकन टावर को बहरिया टाउन ग्रुप ने बनाया है, लेकिन इसका नक्‍सा, ढांचा अरशद शाह‍िद अब्‍दुल्‍ला लिमिटेड के पास है, जिसके चेयरमैन शाह‍िद अब्‍दुल्‍ला हैं। 

ये टावर 2009 में बनना शुरू हुआ था, 2017 में बनकर यह तैयार हो गया।

बहरिया आइकन टावर में तमाम अपार्टमेंट और कारपोरेट ऑफ‍िस हैं, इसमें काम करने वाले लोगों और अन्‍य लोगों के ल‍िए ही इसके बगल में एक और 42 मंज‍िल टावर बनाया गया है।