5 हजार से साल भी पुराना है प्याज का इतिहास,जानें कहां से आया प्याज
प्याज का इस्तेमाल इंसानों के द्वारा 4 हजार से भी ज्यादा सालों से हो रहा है
भारत और चीन प्याज के उत्पादन में सबसे आगे हैं, इसके बावजूद इसे सबसे ज्यादा खाने वाले देशों में भारत-चीन शामिल नहीं है
कहां से आया प्याज?
विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज की उत्पत्ति सेंट्रल एशिया में हुई।
कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया कि पहली बार प्याज को ईरान और पश्चिमी पाकिस्तान में उगाया गया
ईरान और पश्चिमी पाकिस्तान के पूर्वजों ने बहुत पहले ही जंगली प्याज की खोज कर ली थी और उसे खाना शुरू कर दिया था
प्याज की खेती 5000 साल या उससे अधिक समय से की जा रही है
मिस्र में ईश्वर की आराधना का प्रतीक प्याज
प्राचीन मिस्र में प्याज को ईश्वर की आराधना का हिस्सा माना जाता रहा है
मिस्त्र के लोगों का मानना है कि प्याज की संरचना इंसानी जीवन की तरह है जिस तरह एक के बाद इसकी पर्त हटती हैं, इंसानों का जीवन भी उसी तरह है
मिस्त्र में इंसानों को दफनाते समय प्याज रखने की परंपरा है। कई बार ममी के साथ प्याज मिलने की पुष्टि भी हुई है
तजाकिस्तान ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा प्याज की खपत होती है। यहां एक आदमी पर 60 किलो प्याज की खपत होती है