ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक, अपने दम पर हासिल करते हैं ऊंचाइयां

अंकशास्त्र के नौसर जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 9.18 या 27 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 9 होगा।  मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल उत्साह और ऊर्जा का द्योतक ग्रह है अत: मूलांक 9 वाले काफ़ी उत्साही स्वभाव के होते हैं। ये ताकतवर शरीर के होते हैं।  

मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। 

मूलांक 9 वाले लोग कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधान खोजने का प्रयास करते हैं। इनकी प्रवॄत्ति कलात्मक भी होती है,  लेकिन इन्हें अपनी खुशामद बहुत पसंद होती है अत: इन्हें चापलूसी करने वाले लोग पसंद आते हैं।

यदि इनके शिक्षा की बात की जाय तो ये लोग प्रायः ये शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। इनमें किसी भी विषय को ग्रहण करने की अथाह शक्ति होती है यही कारण है कि ये उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सफ़ल रहते हैं। कला और विज्ञान में इनकी अच्छी रुचि रहती है।  

मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील रहती है। ये खर्चे खूब करते हैं लेकिन इनके पास जमीन जायदाद अच्छी होती है। इन्हें ससुराल से भी धन मिलता रहता है। इन्हें कुछ जोखिम भरे कामों से भी धन मिलता है लेकिन इन्हें उन मामलों में सावधानी से काम लेना चाहिए।

मूलांक 9 वाले जातकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनके प्रेम सम्बंधों को टूटते हुए देखा गया है। ये सुंदर और आज्ञाकारी जीवनसाथी का साथ चाहते हैं। लेकिन विलासिता की प्रवृत्ति के कारण इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।  

 मूलांक 9 वाले जोखिम उठाने वाले व्यापारों में अधिक देखे गए हैं। ये इंजीनिअर, डाक्टर, आग या बिजली से सम्बंधित कामों से जुड कर काम करते हैं। इसके अलावा ये राजनीति, होटल सम्बंधी काम,टूरिज्म, घुडसवारी या सर्कस से जुडे काम भी कर सकते हैं।

यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो मूलांक 9 वाले सामान्तः बुखार, सिर दर्द, चोट, रक्तविकार, उदर रोग आदि से कष्ट का सकते हैं। इन्हें आग और केमिक के द्वारा दुर्घटना ग्रस्त होने का भय भी रहता है।

इनके लिए 9, 18 व 27 तारीखे और रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए लाल व गुलाबी रंग अनुकूल होते हैं।