अब सस्ते में करें अयोध्या और  लक्षद्वीप की यात्रा 

मालदीव से तक्करार अब पर्यटक लक्षद्वीप जाना खूब पसंद कर रहे हैं।

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है ऐसे में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।

सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट के चेयरमैन और सीईओ अजय सिंह ने इन जगहों के लिए उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।

अजय सिंह ने कहा है कि उनकी लो कॉस्ट एयरलाइंस जल्द ही लक्षद्वीप आईलैंड के लिए फ्लाइट्स शुरू करने वाली है।

इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के लिए भी जल्द ही उड़ानें शुरू करने की बात कही है।

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे और भारत और मालदीव के विवाद के बीच आईलैंड के लिए सर्च वॉल्यूम में कई गुना तक की बढ़त देखी जा रही है।

पीएम ने देश के लोगों से यहां घूमने की अपील की थी। अब लोग मालदीव जाने के बजाय लक्षद्वीप जाना पसंद कर रहे हैं।