नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन मिठाइयों का भोग, होगी हर मुरीद पूरी  

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को अलग-अलग भोग लगाए जाते हैं. इन भोगों में से कुछ ये हैं:

पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी या उससे बनी चीजों को भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप इस दिन हलवा या रबड़ी का मावे के लड्डू को चढ़ाकर माता रानी को खुश कर सकती हैं। 

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीज या पंचामृत अर्पित की जाती है। 

 तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आप इस दिन आप कलाकंद या दूध की मिठाई बना सकते हैं। 

 चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। 

 पांचवें दिन मां स्कंदमाता को चीनी और केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आप केले का हलवा या फल को भोग लगा सकते हैं। 

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना होती है। इस दिन को मीठे पान का भोग लगाना शुभ होता है।

सातवें दिन मां कालरात्रि को  गुड़ से बनी मिठाई का जरूर भोग लगाएं। 

आठवें दिन नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा होती है और इस दिन नारियल का भोग लगाया जाता है।

नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को को खीर, पूरी, हलवा, दही, जलेबी का भोग लगाया जाता है। इस दिन कन्या पूजन भी की जाती है।