भाग्यशाली लोगों के हाथ पर होते हैं ये शुभ चिह्न, अगर आपके हाथ में हैं ये निशान तो हो जायेंगे मालामाल

हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं के आधार पर विश्लेषण उसके भविष्य और वर्तमान का आकलन किया जाता है। साथ ही हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और योग होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। 

हमारी हाथ की रेखाओं से हथेली पर मछली, झंडा, स्वास्तिक, कमल और मंदिर जैसे कुछ निशान बनते हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है। इस तरह के लकी साइन का एक खास मतलब भी होता है। ये रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को अकूत धन- संपत्ति का मालिक बनता है। आज आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं। 

त्रिशूल : हथेली में त्रिशूल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। वहीं किसी व्यक्ति के हाथ पर  ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है।

मछली : हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होने के साथ लंबी आयु जीते हैं। ये अपने जीवन में काफी नाम कमाते हैं और उच्‍च पद प्राप्‍त करते हैं। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

घोड़े या स्तंभ की आकृति :  व्यक्ति की हथेली में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा चिह्न हो तो वह राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। ये लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी और दूरदर्शी होते हैं।  घूमने- फिरने के शौकीन होने के साथ समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

धनुष, चक्र, माला, वज्र : हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में धनुष, चक्र, माला, वज्र या चतुष्कोण का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है। साथ ही इन लोगों पर अकूत धन- संपत्ति होती है। वहीं इन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। 

झंडा : ज्योतिषियों के अनुसार जिन लोगों की हथेली झंडे का  निशान होता है, वो वृद्धावस्था में खुशहाल जीवन जीते हैं।  ऐसे लोग धार्मिक होने के साथ-साथ एक अच्छे लेखक भी माने जाते हैं।

स्वास्तिक: हथेली पर स्वास्तिक निशान दो जगह बनता है। गुरु पर्वत पर और बुध पर्वत पर, अगर स्वास्तिक गुरु पर्वत पर हो तो इंसान की दिलचस्पी धर्म-कर्म में बढ़ती है। अगर स्वास्तिक अंगूठे के नीचे बुध पर्वत पर हो तो ऐसे लोगों को संपत्ति का लाभ होता है। ये लोग दान करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

कमल : यदि हथेली पर हृदय लाइन के दूसरे सिरे पर तर्जनी और मध्यमा अंगुली के नीचे एक त्रिभुज दिखाई दे तो हस्तशास्त्र की दुनिया में इसे कमल यानी लोटस का साइन कहा जाता है।जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, वे धार्मिक और बहुत पढ़ने-लिखने वाले होते हैं।

मंदिर : गुरु पर्वत पर एक चौरस डिब्बे के ऊपर मौजूद त्रिभुजाकार के निशान को मंदिर यानी टेंपल साइन कहते हैं। ये लकी साइन बहुत कम लोगों की हथेली पर पाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, वो काफी रॉयल लाइफ जीते हैं। इन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है।