जानिए सबसे पहले किसने बनाया था भारत का तिरंगा

तिरंगा हर भारतीय की आन-बान और शान है

हर भारतीय को तिरंगा अपनी जान से भी प्यारा होता है

हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज लहराने की परंपरा है

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है पहली बार तिरंगे का निर्माण किसने किया था

तिरंगे का निर्माण करने वाले शख्स का नाम पिंगली वेंकैया है

साल 1921 में पिंगली वेंकैया ने ध्वज का निर्माण किया था

पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया था

 उस वक्त तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था। वहीं चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी। साल 1931 में लाल रंग की जगह तिरंगे में केसरिया रंग को दिया गया

पिंगली वेंकैया आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वेंकैया आंध्र के मछलीपत्तनम के पास एक गांव में रहते थे

19 साल की उम्र में वेंकैया ब्रिटिश आर्मी के सेना नायक बन गए।  दक्षिण अफ्रीका में एंग्लो-बोअर युद्ध के दौरान पिंगली वेंकैया की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई

गांधी जी से मुलाकात के बाद उनमें बदलाव आया और वह स्वदेश वापस आ गए। उन्होंने ब्रिटिशों की गुलाबी के खिलाफ आवाज उठाते हुए स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया

पिंगली वेंकैया ने 45 साल की उम्र में तिरंगे का निर्माण किया था

22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को अपना लिया गया

उसके बाद इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया जाता है