मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, आंखें लगेंगी बेहद खूबसूरत

कहते हैं आंखें दिल का आईना होती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बनाने और बिगाड़ने में इनका बहुत बड़ा हाथ होता है। मेकअप की बात करें तो उनके लिए एक नहीं बल्कि कई सारे प्रोडक्ट आते हैं, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि महिलाएं मेकअप करते समय अपने आई मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। 

मेकअप करते समय अगर आंखों को अच्छी तरह से सजा लिया जाए तो चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है। आई मेकअप करते समय हमें आई बेस, काजल, आईलाइनर, आईशैडो, मस्कारा, आइब्रो पेंसिल जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है। पलकों की खूबसूरती निखारने के लिए मस्कारे का यूज किया जाता है। 

बाजार में मिलने वाले अलग-अलग तरह के मस्कारे आईब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का काम करते हैं। जबकि कई मस्कारा आईब्रो को कर्ल लुक देते हैं। ऐसे में आपको हमेशा एक ही तरह का मस्कारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपने पास कम से कम 2-3 तरह के मस्कारा जरूर रखें। 

मस्कारा हमेशा अपनी लैशेज के अनुसार ही खरीदें। अगर आपकी पलकें छोटी हैं तो आप एसेंशियल ऑयल रिच मस्कारा खरीदें। लेकिन आपकी पलके अगर घनी नहीं हैं तो आपको वॉल्यूम मस्कारे का चयन करना चाहिए। अधिक पसीना आने पर वाटरप्रूफ मस्कारा लगाना चाहिए।

आईलैश कर्लर- आईलैश कर्लर पलकों को घना ऊपर की ओर उठा हुआ और लंबा दिखाता है। इसे खरीदते समय हमेशा एक सॉफ्ट रबर पैड के साथ एक कर्लर खरीदें, जो आपकी लैशेस को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

मस्कारा लगाते समय नीचे की ओर नहीं बल्कि हमेशा ऊपर की ओर देखना चाहिए। ऐसा करने से मस्कारा आसानी से लग जाएगा। 

 जब भी आप मस्कारा लगाने जा रही हैं तो अपने आईशैडो के हिसाब से इसे अप्लाई करें। छोटी पलके हैं तो ऑयल और बड़ी पलके हैं तो वॉल्यूम मस्कारा अप्लाई करना चाहिए। सबसे बड़ी बात मस्कारा आई मेकअप करने के बाद सबसे आखिर में अप्लाई किया जाता है।  

मस्कारा लगाने के बाद लैशेज को बिलकुल भी कर्ल ना करें वरना आपका लुक बिगड़ सकता है। इसे सिर्फ एक ही बार अप्लाई किया जाता है बार-बार लगाने पर लुक अच्छा नहीं लगता। सबसे बड़ी बात वाटरप्रूफ मस्कारा आंखों को ड्राई कर सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल कम से कम करें।

 अगर आप अपनी लैशेज को लंबा दिखाना चाहते हैं तो आईलैशेज पर मस्कारा वैन्ड की मदद से बेबी पाउडर लगाकर उसके ऊपर मस्कारा की एक कोट लगाएं। मस्कारा सूखने के बाद दोबारा बेबी पाउडर लगाकर एक कोट और लगा दें,आपकी लैशेज लंबी दिखेंगी।