रहना है सेहतमंद तो सर्दियों में खायें आलिया भट्ट का ये फेवरेट सलाद

आलिया भट्ट की  ग्लोइंग  स्किन और फिटनेस भला किसको पसंद नहीं है। उनकी इस फिटनेस का राज उनका फेवरेट सलाद है।

आलिया भट्ट का फेवरेट हेल्दी सलाद

– आलिया ने अपने एक ब्लॉग में हेल्दी और टेस्टी चुकंदर के सलाद की रेसिपी शेयर की थी। – यह सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

– जिन महिलाओं में खून की कमी है, उन्हें चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। – यह वजन कम करने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

– चुकंदर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है, स्किन के लिए अच्छा होता है और साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने के भी काम आता है।

– ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद है। – यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जो खून बनाने में मदद करता है।

कैसे तैयार करें चुकंदर का सलाद

– चुकंदर को अच्छे से धोकर साफ कर लें। – इसे छीलकर उबाल लें। – अब दही में इसे मिलाएं। – इसमें चाट मसाला और काली मिर्च मिलाएं।

t– तड़के में हींग, जीरा, सरसो और करी पत्ता डालें। – इसे सलाद में मिलाएं। – आपका हेल्दी बीटरूट योगर्स मिक्स तैयार है।