हेल्दी समझ कर खाते हैं ओट्स,  तो यहां जान लें इसे खाने के 5 बड़े नुकसान

ब्रेकफास्ट के समय लोग हेल्दी चीजों को तवज्जो देने लगे हैं। ऐसे में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम से भरपूर ओट्स कई लोग खाना पसंद करते हैं। बेशक ये हेल्दी हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके सेवन से सेहत को पाचन, ब्लड शुगर और किडनी संबंधी प्रॉब्लम्स हो सकती है। 

ओट्स को हमेशा हेल्दी फूड में शामिल किया जाता है। लेकिन बाकी फूड्स की तरह जरूरी नहीं कि ओट्स हर किसी को फायदा करे। अगर आप ओट्स को डाइट में शामिल कर रहे हैं तो इन नुकसान को जरूर जान लें। ओट्स खाने से शरीर में इस तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं।

ब्लड शुगर लेवल :  अगर आप भी रोजाना ओट्स का सेवन करते हैं, तो ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस जर्नी में हैं, तो भी ये उस पर पानी फेरने का काम कर सकते हैं।

एलर्जी : ओट्स का नियमित सेवन आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दे सकता है। बता दें, ये एलर्जिक रिएक्शन के रूप में देखने को मिलता है, जिसमें स्किन रैश और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई दुर्लभ मामलों में इसके सेवन से त्वचा पर खुजली, दाने या चकत्ते भी हो सकते हैं।

किडनी की समस्या : ओट्स के नेगेटिव हेल्थ इफेक्ट्स में किडनी से जुड़ी समस्या भी एक है। फास्फोरस का ज्यादा सेवन मिनरल इन बैलेंस के रूप में किडनी को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बगैर नहीं करना चाहिए।

खराब डाइजेशन : जिन्हें डाइजेशन की परेशानी है, उनके लिए ओट्स नुकसानदेह हैं। इसे जौ, गेहूं और राई जैसे प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री अनाज की तरह ही प्रोसेस किया जाता है, जो कि सीलिएक रोग या गैर-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए खतरनाक है। इसमें हाई फाइबर भी गैस और एसिडिटी के साथ-साथ सूजन की समस्या भी दे सकता है।

प्रोसेस्ड ओट्स :  मार्केट में मिलने वाले कई ओट्स प्रोसेस करके तैयार किए जाते हैं, जिन्हें एक्सट्रा फ्लेवर और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कई हार्मफुल केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं, जिनके रोजाना सेवन से सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियां गले पड़ सकती हैं।