सर्दियों में बिना धूप के इस आसान तरीके से सुखायें कपड़े

सर्दियों के मौसम में सबसे बड़ी समस्या कपड़ों को सूखाने की होती है। जल्दी धूप के दर्शन नहीं होते हैं।

धूप में कपड़े नहीं सूखने के कारण इनमें से सीलन की बदबू आने लगती है

आज हम आपको बिना धूप के कपड़े सुखाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं

आपके पास वॉशिंग मशीन है, तो आप कपड़ों को धोने के बाद 2 से 3 बार ड्रायर में डालकर सुखा लीजिए। फिर आप इन्हें पंखे की नीचे फैला दीजिए। इससे कपड़े आसानी से सूख जाएंगे।

दूसरा तरीका है हैंगर में कपड़े सुखाना। इससे कपड़ों में चारों ओर से अच्छी हवा लगती है। थोड़ी-थोड़ी देर बाद आप कपड़ों को पलटते रहें। इससे कपड़े आसानी से सूख जाएंगे

तीसरा तरीका है प्रेस चलाकर कपड़े सुखाना। अगर बहुत ज्यादा जरुरी है तो कपड़ों को अच्छी तरह से निचोड़ ले। इसके बाद एक तौलिए पर फैला लीजिए उसके उपर दूसरी तौलिया डाल दीजिए। अब आप प्रेस उसपर चला दीजिए। इससे कपड़ा आसानी से सूख जाएगाय़

चौथा तरीका है हीटर चलाकर कपड़े सुखाना। पड़े से अच्छे से पानी निचोड़ दीजिए। आप उन्हें बेड पर एक करके फैला दीजिए। इसके बाद कमरे में हीटर चलाकर रूम बंद कर दीजिए। ससे आसानी से कपड़ा सूख जाएगा।

पांचवा तरीका है हेयर ड्रायर से कपड़े सुखाना। आपको केवल ड्रायर को कपड़े के अंदर डालकर घुमाना है। इससे कपड़े से सारी नमी गायब हो जाएगी।