जब से पीएम मोदी लक्षद्वीप गए हैं तब से हर कोई वहां जाना चाहता है

पीएम मोदी को मालदीव के द्वारा तीखे तेवर दिखाने के बाद अब लोग लक्षद्वीप जाना पसंद कर रहे हैं 

अगर आप भी लक्षद्वीप जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी बहुत खास है। बिना परमिट के आप लक्षद्वीप नहीं जा सकते हैं।

परमिट होना बहुत जरूरी

अगर आप भी लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो परमिट होना बहुत जरुरी है। बिना परमिट के लक्षद्वीप केवल वही लोग जा सकते हैं, जो सरकार में किसी अधिकारी पद पर तैनात हो या फिर जो देश की सेवा करने वाले सैनिक हैं।

कैसे बनेगा परमिट?

साल 1967 में लक्षद्वीप, मिनिकॉय और अमीनदीवी द्वीपों के लिए कुछ नियम बनाए गए थे, जिसमें कहा गया कि लक्षद्वीप में आने वाले गैर-निवासी लोगों को प्रवेश करने के लिए सबसे अनुमति लेनी होगी।

क्षद्वीप जाने के लिए के लिए पहले कोच्चि जाना होगा। कोच्चि में आपको लक्षद्वीप प्रशासन का एक दफ्तर मिलेगा, जहां जाकर आप परमिट ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पहचान पत्र और यात्रा की पूरी जानकारी देनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन में करना होगा ये

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए भारत में जिस जिले में रहते हैं, वहां पुलिस आयुक्त से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (Police Clearance Certificate) बनवाना होगा। इसके बाद आप ePermit पोर्टल https://epermit.utl.gov.in/pages/signup के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परमिट वैधता केवल 30 दिन तक होती है। यात्रा करने से 1 महीने पहले अप्लाई करवा होगा।