भारत में कैसे पहुंचा लहसुन, क्यों कहलाता है बदबूदार गुलाब

लहसुन के बिना तो किचन अधूरा सा लगता है

स्वाद के साथ-साथ लहसुन सेहत का भी खजाना है

कभी आपने सोचा है कि आखिर लहसुन का इतिहास कितना पुराना है। इंसानों ने इसकी खेती करना कब शुरु किया था

यह जानना रोचक है कि इतिहास में मनुष्‍य ने कब और कैसे लहसुन उगाना शुरू किया होगा। उसकी खोज कैसे हुई होगी

लहसुन की खेती सबसे पहले 5,000 साल पहले भूमध्य सागर के तट पर सुमेरियों ने की थी

कुछ लोगों का कहना है कि कैस्पियन सागर के पूर्वी मैदानों से आया

भारत में लहसुन की खेती हजारों साल पहले मध्य एशिया से आई

चीन और मिस्र में भी हजारों साल पहले लोग लहसुन की खेती कर रहे थे

1325 ईसा पूर्व में मिस्र के सम्राट तुतांकखेमान की कब्र में प्रिजर्व करके रखा गया लहसुन पाया गया

भारत में 4500 सालों से लहसुन का उपयोग हो रहा है

भारत में लहसुन के बीज सिन्धु घाटी के फरमाणा में हड़प्पा काल में 2600-2200 ईसा पूर्व के बीच पाए गए

प्राचीन मिस्र में लोग किसी की मृत्‍यु पर उसकी कब्र में लहसुन भी रखते थे।  ऐसी मान्‍यता थी कि यह दूसरी दुनिया में उन्‍हें रोग, शोक और बीमारियों से बचाएगा

लहसुन का उपयोग 7,000 सालों से अधिक समय से औषधीय पौधे और खाद्य स्रोत के रूप में किया जाता रहा है

रोम, यूनान, मिस्र, चीन, मेसोपोटामिया और भारत में भी लहसुन पारंपरिक भोजन का अभिन्‍न हिस्‍सा रहा है

पूरी दुनिया में लहसुन का सबसे अधिक उत्पादन चीन में होता है

भारत मे लहसुन का सबसे अधिक उत्पादन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में होता है

तेज गंध के कारण इसे बदबूदार गुलाब भी कहा जाता है