दिल्ली कैसे बन गई भारत की राजधानी

दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है.

दिल्ली हमारे देश की राजधानी है. 

क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि दिल्ली को ही भारत की राजधानी क्यों बनाया गया ?

साल 1911 में अंग्रेजों ने कोलकाता से राजधानी को स्थानांतरित किया तो दिल्ली देश की राजधानी बन गई.

किंग जॉर्ज पंचम ने कोरोनेशन पार्क में आयोजित दरबार में दिल्ली को राजधानी घोषित किया था.

दो प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर को नई दिल्ली का निर्माण और डिजाइन का काम सौंपा गया था.

13 फरवरी 1931 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने नई दिल्ली को भारत की राष्ट्रीय राजधानी के रुप में घोषित किया. 

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और दिल्ली को भारत की आधिकारिक राजधानी के रुप में घोषित किया गया.