Home Made Mango Lassi  :  घर पर तैयार करें ठंडी मैंगो लस्सी,देखिये आसान ट्रिक

अगर मैंगो शेक पीकर बोर हो गए हैं तो इस बार मैंगो लस्सी बनाकर कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको मैंगो लस्सी बनाना सिखाते हैं।

मैंगो लस्सी बनाने का सामान– 1 पका हुआ आम– 1 कप गाढ़ा दही– 1/2 कप दूध– 2-3 टेबलस्पून चीनी– 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर– बर्फ के टुकड़े– कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें ताकि एक स्मूद प्यूरी बन जाए। इसके बाद इसी ब्लेंडर में दही, दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से तब तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण स्मूद और क्रीमी न हो जाए।

ध्यान रखें कि इसमें चीनी कम नहीं होनी चाहिए। फीकी मैंगो लस्सी पीने में काफी अजीब लगती है। जब स्वाद चख लें तो उसके बाद ब्लेंडर को बंद करें। अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

लस्सी अगर तुंरत परोसनी है तो आइस क्यूब के साथ मैंगो लस्सी को एक बार ब्लैंड कर दें, ताकि ये ठंडी हो जाए। इसके बाद एक कांच के गिलास में मैंगो लस्सी निकालें।

अब मैंगो लस्सी को सजाने के लिए उसके ऊपर कटे हुए मेवे डालें। ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी आपके शरीर को राहत पहुंचाएगी।