मॉम की पुरानी बनारसी साड़ियों से बनवायें कंगना रनौत के लहंगे जैसे खूबसूरत लहंगे 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने आउटफिट को लेकर भी सुर्खियों मं रहती हैं. 

उनका ड्रेसिंग सेंस हमेशा ही कमाल का रहता है। 

कंगना के रॉयल ड्रेसिंग सेंस के कारण उन्हें फैशन क्वीन भी कहा जाता है। 

खासतौर पर कंगना रनौत का इंडियन लुक तो बहुत ही कमाल का होता है। किसी भी मौके पर अधिकांश तौर पर कंगना इडियन लुक में ही नजर आती हैं। 

कंगना रनौत का ये पिंक ग्रे आसमानी लहंगा बहुत कमाल का है। लहंगे के साथ उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट है। आप भी ऐसे लहंगे की चाहत रखती हैं तो अपनी मम्मी की परानी बनारसी सा़ड़ी से ऐसा लहंगा बनवा सकती हैं। 

कंगना रनौत का ये प्रिंटेट लहंगा भी बहुत गॉर्जियस लग रहा है। अगर आपके पास कोई पुरानी प्रिटंटे बनारसी साड़ी है तो ऐसा प्यारा लहंगा बनवा सकती हैं। 

कंगना रनौत का ये लहरिया लहंगा भी बहुत खूबसूरत है। ऐसा लहंगा भी आप लहरिया साड़ी से बनवा सकती हैं। 

कंगना रनौत का ये पिंक और येलो कॉम्बिनेशन का बनारसी लहंगा भी बहुत शानदार है। आप भी ऐसा लहंगा कैरी कर सकती हैं। 

ग्रीन कलर के इस बनारसी लहंगे में कंगना का रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है।