हिंदू धर्म में तुलसी के पौधा काबहुत अधिक महत्व होता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस कोई में कभी किसी चीज की मी नहीं होती है।

अगर तुलसी के पवित्र पौधे को घर की सही दिशा और सही स्थान पर ना लगाया जायें तो बहुत सारी परेशानियां होने लगती है।

दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

घर में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

घर की छत में न रखें तुलसी का पौधा

कभी भी  तुलसी के पौधे को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

घर के अंधेरे कोने में न लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को हमेशा खुले स्थान पर  लगाना चाहिए। इसे भूलकर भी घर के अंधेरे कोने में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक हानि का कारण बनता है।

शिव जी और गणपति की तस्वीर के पास न रखें तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को कभी भी भगवान शिव और गणपति की तस्वीर के पास न रखें। ऐसा करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।