होलाष्टक में शुभ काम वर्जित होते हैं। इस साल होलाष्टक में शनि, सूर्य, राहु की स्थिति 5 राशि वालों को नुकसान पहुंचा सकती है।
17 मार्च से होलाष्टक शुरू होंगे और इसके अगले ही दिन 18 मार्च को शनि उदय होगा। कुंभ राशि में शनि का उदय बड़ी घटना है और इसका सभी राशियों पर बड़ा असर होगा। मकर मीन और कुंभ राशि में पहले ही शनि की ढैय्या चल रही है।
होलाष्टक से पहले 14 मार्च को सूर्य गोचर करके मीन राशि में संचरण कर चुके हैं। राहु पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। इससे मीन राशि में सूर्य राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा। ग्रहण योग को ज्योतिष में अशुभ माना गया है।
इसके चलते 5 राशि वालों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन राशियों को शनि, राहु और सूर्य अशुभ फल दे सकते हैं। लिहाजा होलाष्टक के दौरान इन राशि वाले जातकों को संभलकर रहना होगा।