लड़कियों की खूबसूरती को लेकर लोगों के अपने-अपने तर्क होते हैं। कई बार इस बात को लेकर चर्चा भी जोरों पर रहती है कि आखिर लड़कियां इतनी खूबसूरत कैसे होती हैं? वहीं कई लोगों का मानना है कि लड़कियों की खूबसूरती शादी के बाद और भी निखर जाती है।
दरअसल शादी एक खास पल होता है जब नए सफर की शुरुआत होती है। प्यार और समर्थन से भरपूर, शादी के बाद उन्हें नई ऊर्जा और खुशियों का एक नया अहसास होता है। इसके पीछे कई और कारण है, जिस से शादी के बाद लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं
दरअसल हर लड़की प्यार करने वाले लड़के से शादी करना चाहती है और ऐसे में शादी को लेकर काफी खुश रहती है। इस वजह से उन के अंदर कई बदलाव होते है। ऐसे में अंदरूनी ख़ुशी के चलते शरीर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वजह से चेहरा निखर जाता है और सुंदरता बढ़ जाती है।
शादी के बाद लड़कियों को ससुराल वालों के साथ काफी समय बिताना पड़ता है। ऐसे में कई लोग उनसे मिलने आते हैं, जिसके चलते वह अपने ड्रेसिंग सेंस का काफी ख्याल रखती हैं। नई नई ड्रेस और खुद को सजा सवार कर रखने से उसे ख़ुशी मिलती है और वह सुन्दर दिखती है।
शादी के बाद जब लड़कियों की उम्र बढ़ने लगती है तो वे जवान दिखने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। जिससे उनकी त्वचा अधिक मुलायम हो जाती है और खूबसूरत दिखने लगती है।
बढ़ती उम्र के साथ लड़कियां अपने सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। वहीं अपनी स्किन का ज्यादा ध्यान देने लगती है। स्किन को मुलायम रखने के लिए कई तरह की क्रीमों का भी इस्तेमाल करती हैं, जिस वजह से लड़कियों की सुंदरता और अधिक निखर कर सामने आती है।
कपल शादी के बाद हनीमून के लिए जाते है, जिसके बाद संबंध बनने से लड़कियों के शरीर में हार्मोन रिलीज होता है, यह मुख्य कारण है, कि शादी के बाद लड़कियाँ पहले के मुकाबले और भी सुन्दर लगाने लगती है।
पति के साथ साझा किए गए पलों की मिठास और नए रिश्तों का मग्नेटिज्म, लड़कियों की आत्मा में एक नई बहार लाते हैं। शादी के बाद पति के साथ बिताया हर पल उन्हें और भी सुंदर बना देता है।
जो लडकियाँ अपने मायके में सिंपल ड्रेस में रहती हैं, वही लडकिया शादी के बाद साड़ियाँ और हैवी सूट और गहने पहनने लगती है और भारत की नारी जब साड़ी और जेवर पहनती है, तो वह दिखने में और भी खूबसूरत लगती है।
शादी से पहले ट्रेंड बन चुका है, ब्यूटी पार्लर में जाने का, और वह पर आइब्रो से लेकर प्री ब्राइडल मेकअप यानि पैडीक्योर, वैक्सिंग, फेशियल, ब्लीच तथा चेहरे और बालों के लिए अलग अलग कार्य किये जाते हैं। जिससे उनके चहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है।
जीवन में उन्ही का चेहरा सबसे अधिक ग्लो करता है, जिनके मन में हमेशा ख़ुशी होती है, इसलिए जब लडकियाँ अपने ससुराल में अच्छे से सेटल हो जाती है, तो वह हमेशा खुश रहती है, और यही कारण है, वह शादी के बाद ज्यादा सुन्दर दिखती है।