नवरात्र में कलश पर रखे नारियल से अगर निकल आये पौधा तो जानिए क्या मिलेगा इस फल 

नवरात्रि के दौरान माता की पूजा से पहले कलश स्थापित किया जाता है। इसके साथ ही कलश के मुख पर एक नारियल रखना भी बहुत जरूरी होता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी धार्मिक अनुष्ठान बिना नारियल के पूरा नहीं होता। 

नारियल का संबंध भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर कभी कलश पर रखे नारियल में पौधा निकल आए तो इसका क्या अर्थ होता है, और नारियल पर पौधे का उगना शुभ माना जाता है या अशुभ। 

नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु नारियल को धरती पर लाए थे। यही वजह है कि धार्मिक अनुष्ठानों में इसे शामिल किया जाता है। इसलिए नवरात्रि की पूजा में भी कलश के ऊपर नारियल रखा जाता है। 

कभी अगर नवरात्रि में कलश के ऊपर रखे नारियल पर पौधा उग आए तो इसको बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। उनके आशीर्वाद से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

नारियल पर पौधा उग आने का ये अर्थ भी होता है कि नवरात्रि के दौरान जो आपने पूजा की है वो सफल होगी। आपने जिस भी इच्छा की पूर्ति के लिए व्रत रखे थे वो इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। 

नारियल का संबंध माता लक्ष्मी से भी है इसलिए नवरात्रि के दौरान अगर नारियल पर पौधा उग आया है तो ये धन प्राप्ति का संकेत भी माना जाता है। ऐसा हो तो माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और आपके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। आप धन संचित कर पाने में भी कामयाब होते हैं। 

वहीं जो लोग करियर से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे उनके करियर में भी संतुलन बनने लगता है। अगर नौकरी की इच्छा से परिश्रम कर रहे हैं तो सम्भव है माँ दुर्गे की कृपा आप पर बरसे और अच्छी जॉब आपको मिल जाये। वहीं पदोन्नति और आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है। 

वहीं जो लोग करियर से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे उनके करियर में भी संतुलन बनने लगता है। अगर नौकरी की इच्छा से परिश्रम कर रहे हैं तो सम्भव है माँ दुर्गे की कृपा आप पर बरसे और अच्छी जॉब आपको मिल जाये। वहीं पदोन्नति और आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है।